होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में वॉलमार्ट बंद करेगी रीटेल स्टोर कारोबार, कर्मचारियों की छंटनी शुरू हुई

भारत में वॉलमार्ट बंद करेगी रीटेल स्टोर कारोबार, कर्मचारियों की छंटनी शुरू हुई

 

पिछले कई समय से घाटे में चल रही अमेरिकन रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने अपने सीनियर लेवल के अधिकारियों ने निकालना शुरु कर दिया है। कंपनी का कहना है कि लगभग एक तिहाई टॉप एग्जीग्यूटिव बाहर निकाले जाएंगे। इसमें कई डिवीजन वाइस प्रेसीडेंट्स जैसे सीनियर एग्जीक्यूटिव भी शामिल हैं।

वॉलमार्ट ने घोषणा की है कि कंपनी वाइस प्रेसिडेंट लेवल के अधिकारियों समेत 100 लोगों को निकाल रही है। इसमें एग्री-बिजनेस, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि मुंबई स्थित फुलफिलमेंट सेंटर को बंद किया जाएगा। साथ ही फुलफिलमेंट के देश में चल रहे सभी ऑपरेशन तत्काल प्रभाव से रोक दिए गए हैं।

वॉलमार्ट इंडिया बेस्ट प्राइस स्टोर्स के नाम से कारोबार करती है और मार्च 2019 तक इसका नुकसान बढ़कर 2180 करोड़ रुपए हो गया था। पिछले वित्त वर्ष में वॉलमार्ट इंडिया की सेल्स 4,095 करोड़ रुपए रही थी और नेट लॉस 171.6 करोड़ रुपए था।

यह भी पढ़ें- ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकाने पर फिर दागे रॉकेट, चार इराकी सैनिक घायल


संबंधित समाचार