होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mahila Samman Yojana:दिल्ली की महिलाओं को अब मिलेंगे प्रतिमाह 1 हजार रूपए, जानें पात्रता

Mahila Samman Yojana:दिल्ली की महिलाओं को अब मिलेंगे प्रतिमाह 1 हजार रूपए, जानें पात्रता

 

Mahila Samman Yojana: सोमवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली की सत्ता में काबिज केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। इस बार पेश किए गए बजट में राज्य सरकार द्वारा दिल्ली की महिलाओं का बड़ी सौगात दी गई है। वित्त मंत्री आतिशी ने अपने बजट में दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के एलान किया है। जिसके तहत दिल्ली में रहने वाली 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अब प्रतिमाह 1000 की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 2000 करोड़ रूपए का प्रावदान भी किया है। इस दौरान वित्त मंत्री ने 1 घंटा 49 मिनट तक बजट भाषण दिया। 

पात्रता

1-महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

2-महिला आयकर के दायरे में नही आती हो।

3-सरकार नौकरी वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

4-किसी भी प्रकार की पेंशन प्राप्त नही करती हो। 

5- योजना में अप्लाई करने का माध्य ऑनलाइन होगा।

6-आधार कार्ड और मतदाता कार्ड आवश्यक है।

7-दिल्ली का स्थायीय निवासी होना अनिवार्य है


संबंधित समाचार