होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुआ मतदान

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुआ मतदान

 

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। दोनों राज्यों में शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए इलेक्शन कमीशन ने भी कमर कसी है। केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किये गए हैं।

हरियाणा में राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाता 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1064 पुरुष, 104 महिलाएं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा चुनावों के लिए कुल 29400 बैलेट यूनिट, 24899 कंट्रोल यूनिट और 27611 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत कुल 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जिनपर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। यहां बीजेपी 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के निशान पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 और सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

अन्य दलों में, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 101 उम्मीदवार, भाकपा ने 16, माकपा ने आठ उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा ने 262 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि दूसरी तरफ, 1400 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है

 


संबंधित समाचार