Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान खत्म हो गया है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। अब 8 फरवरी को इनके भाग्य का फैसला होगा।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग का टाइम खत्म हो गया है। 57.85% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता से वोट की अपील की है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
'लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ लें हिस्सा'
पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है, पहले मतदान, फिर जलपान।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है-…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2025
'पहले मतदान फिर जलपान'
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की जनता से मतदान की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें। आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो। आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूँ कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें। आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के…
— Amit Shah (@AmitShah) February 5, 2025
अरविंद केजरीवाल और आतिशी की किस्मत दांव पर
दिल्ली चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में हैं। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से मैदान में हैं। भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।