होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली-हिमाचल पुलिस विवाद सुलझा, तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्पेशल सेल दिल्ली रवाना

दिल्ली-हिमाचल पुलिस विवाद सुलझा, तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्पेशल सेल दिल्ली रवाना

 

Delhi Police Vs Himachal Pradesh Police: AI समिट में शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ता दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों पर एक्शन का दायरा अब पैन इंडिया तक बढ़ गया है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की एक टीम यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने हिमाचल प्रदेश पहुंची। लेकिन यहां तो उलटा दिल्ली पुलिस की टीम को ही रोक लिया गया। यहां पुलिस Vs पुलिस विवाद शुरू हो गया। काफी देर तक चले हंगामे का आखिरकार कोर्ट में अंत हुआ और दिल्ली पुलिस की टीम तीनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। बता दें कि इस मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

दिल्ली के AI समिट से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, एआई समिट स्थल यान की भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस पर दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी तोड़ने और एंटी-नेशनल नारे लगाने के आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में रेड मारी जा रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक टीम हिमाचल प्रदेश के रोहड़ पहुंची थी। टीम में 15-20 अधिकारी शामिल थे। रोहड़ के एक रिजॉर्ट से दिल्ली पुलिस 3 आरोपी सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को लेकर अपनी गाड़ी में दिल्ली आ रही थी। लेकिन उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास शोघी बैरियर पर रोक दिया गया।

हिमाचल पुलिस का क्या आरोप

शिमला पुलिस ने सादे कपड़ों में 15-20 अनजान लोगों के खिलाफ किडनैपिंग किए जाने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोहड़ू इलाके के एक रिसॉर्ट से बिना सही डॉक्यूमेंट के जबरदस्ती ले जाया गया। हिमाचल पुलिस ने बिना कोई रसीद दिए रिसॉर्ट का CCTV DVR जब्त करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद तीनों को एक स्थानीय (शिमला) अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए उन्हें दिल्ली भेजने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दिया गया। दिल्ली पुलिस के वकील नंद लाल ने कहा कि आरोपी यूथ कांग्रेस वर्कर्स को प्रोसीजर के मुताबिक दिल्ली में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

वीडियो में दिखी खींचतान

इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच हुई बहस साफ दिखाई दे रही है। शिमला पुलिस NH 5 पर दिल्ली पुलिस के जवानों को बीच रास्ते में रोकते हुए नजर आ रही है। शिमला पुलिस दर्ज की गई FIR के संबंध में अपनी जांच में शामिल होने के लिए कह रही है। दिल्ली पुलिस के जवान गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी IYC कार्यकर्ताओं, सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को ACJM-II एकांश कपिल द्वारा दी गई ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की कोशिश कर रही है।

CCTV, DVR की जब्ती पर ऐतराज

वीडियो में शिमला पुलिस को दिल्ली पुलिस के जवानों से कहते हुए देखा जा सकता है कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को केवल तीन जवान ही ले जा सकते हैं। बाकी पुलिस जवानों को जांच में शामिल होने के लिए यहीं रुकना होगा। शिमला पुलिस आरोप लगा रही है कि इन तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस जबरदस्ती ले गई और जिस रिसॉर्ट में तीनों आरोपी रुके हुए थे, वहां के CCTV कैमरों के DVR दिल्ली पुलिस ने बिना किसी मेमो या रसीद के जब्त कर लिया।


संबंधित समाचार