हरियाणा में आज तीन नगर निगमों, 3 नगर पालिकाओं और एक नगर परिषद के चुनाव के लिए मतदान जारी है। आज सुबह 8 बजे से मतदान किया जा रहा है। वहीं इन चुनावों के लिए मतगणना 30 दिसंबर को होगी। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रिय भाइयों और बहनों, हरियाणा में रविवार 27 दिसंबर को होने 3 नगर निगमों, अम्बाला, पंचकूला एवं सोनीपत, 1नगर परिषद रेवाड़ी और 3 नगर पालिकाओं धारूहेड़ा, उकलाना सांपला के चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं। बहुत बहुत धन्यवाद।'
प्रिय भाइयों और बहनों,
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 26, 2020
हरियाणा में रविवार 27 दिसंबर को होने 3 नगर निगमों, अम्बाला, पंचकूला एवं सोनीपत, 1नगर परिषद रेवाड़ी और 3 नगर पालिकाओं धारूहेड़ा, उकलाना सांपला के चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।
बहुत बहुत धन्यवाद। pic.twitter.com/t7COA2TY3O
हरियाणा के पंचकुला नगर निगम में एक मेयर पद और 20 वार्डों के पार्षद पद कि लिए वोटिंग जारी है। वहीं, अंबाला में एक मेयर पद और 20 वार्डों के पार्षद और सोनीपत में नगर निगम के 1 मेयर पद और 20 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए चुनाव होगा।
इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद के अध्यक्ष पद और 31 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए चुनाव होगा। हिसार के उकलाना में नगरपालिका के एक चेयरमैन और 13 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए चुनाव होगा। रोहतक के सांपला नगरपालिका में एक चेयरमैन और 15 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए चुनाव होगा। रेवाड़ी के धारूहेड़ा नगरपालिका के एक चेयरमैन और 17 वार्डों के पार्षद को चुनने के लिए चुनाव होगा।
बता दें कि इन सभी चुनावों के नतीजे 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतरे हैं।
यह भी पढ़ें- 2020 में कोविड-19 से परेशान रहा भारतीय विमानन क्षेत्र, जानिए किस Airlines को हुआ कितना नुकसान