होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

France में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और लूटपाट से मचा हड़कंप, 1200 लोग गिरफ्तार

France में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और लूटपाट से मचा हड़कंप, 1200 लोग गिरफ्तार

 

France Protest: फ्रांस में इनदिनों बढ़ती महंगाई, सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति और आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच कई शहरों में चल रहे इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है. शनिवार को राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट की कई घटनाएं सामने आईं.

1200 प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार

सबसे गंभीर घटना लिमोज शहर में हुई, जहां 143 साल पुराना ऐतिहासिक टाउन हॉल में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी. जिसेस टाउन हॉल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के मुताबिक, प्रदर्शनों के सिलसिले में करीब 1,200 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

बता दें कि फ्रांस में हुए इन प्रदर्शनों का असर यूरोप के दूसरे देशों में भी दिखाई दे रहा है. शनिवार को बेल्जियम, पुर्तगाल और इटली में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. वहीं अल्बानिया में भी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, रोजगार की कमी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए.

लिमोज के ऐतिहासिक टाउन हॉल को हुआ भारी नुकसान

शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान लिमोज शहर में नकाब पहने कुछ लोगों ने नगर निगम की ऐतिहासिक इमारत में आग लगा दी. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि इमारत की छत का बड़ा हिस्सा ढह गया और बाहरी हिस्से को भी भारी नुकसान हुआ है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि इमारत का पश्चिमी हिस्सा छोड़कर छत और निचली मंजिलों गिर गईं.

उनके मुताबिक, इमारत के बाहरी हिस्से का लगभग दो-तिहाई हिस्सा नष्ट हो गया. अधिकारियों ने इस घटना को ऐतिहासिक धरोहर के लिए बड़ा नुकसान बताया और इसे जानबूझकर की गई तोड़फोड़ करार दिया. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल नकाबपोश लोगों के एक समूह ने पहले टाउन हॉल के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी में आग लगाई. इसके बाद उन्होंने इमारत की खिड़कियां तोड़ीं और भीतर घुसकर आग लगा दी. आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी.

इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. आग में ऐतिहासिक इमारत को नुकसान पहुंचता देख नगर निगम का एक कर्मचारी भावुक हो गया. वहां मौजूद एक स्थानीय पार्षद ने उसे संभालने की कोशिश की.


संबंधित समाचार