होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

 दिसंबर में कनाडा जाएंगे PM मोदी, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

 दिसंबर में कनाडा जाएंगे PM मोदी, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

 

PM Modi Canada Visit: भारत और कनाडा संभावनाओं को और बढ़ाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा जाएंगे। पीएम मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा की पुष्टि खुद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने की है। ओटावा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने भी इस आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी दी है।

दोनों देशों के नेता अपने संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत और कनाडा मिलकर एक अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने की दिशा में योगदान दे रहे हैं।”

व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द पूरा करने की उम्मीद

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ (CEPA) पर बातचीत को जल्द से जल्द पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उम्मीद है कि यह समझौता 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के प्रयासों में मददगार साबित होगा।

टीम कनाडा ट्रेड मिशन का किया स्वागत

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम ने कनाडाई व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के नेतृत्व में भारत आए ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ का स्वागत किया। इसके अलावा, साझा हितों पर काम करने के लिए कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की नई दिल्ली यात्रा की भी सराहना की गई। बुधवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर खुलकर बात हुई।

कनाडा और भारत के पास हैं अपार संभावनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बाद एक पोस्ट में आनंद ने कहा कि भारत और कनाडा के पास मिलकर एक समृद्ध भविष्य बनाने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, “कनाडा और भारत के पास मिलकर एक अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने की अपार संभावनाएं हैं। मुझे आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का मौका मिला, जहां हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी और व्यापार, निवेश तथा सुरक्षा के क्षेत्र में मौजूद अवसरों पर चर्चा की।”


संबंधित समाचार