होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Vaibhav Suryavanshi 7 दिन बाद एक्शन में आएंगे नजर, ऑरेंज कैप पर होंगी नजरें

Vaibhav Suryavanshi 7 दिन बाद एक्शन में आएंगे नजर, ऑरेंज कैप पर होंगी नजरें

 

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 52वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आरआर का होमग्राउंड है. राजस्थान की टीम ने अपना पिछला मैच 1 मई को खेला था और अब वह एक सप्ताह के बाद दोबारा मैदान पर उतरेगी. ऐसे में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने इस सीजन अपने बल्ले का लोहा मनवाया है. 15 साल के वैभव के पास आज ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. आइए जानते हैं कि वैभव को ऑरेंज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज कितने रन बनाने होंगे.

आज एक्शन में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी की नजरें उनपर टिकी रहती हैं. इस सीजन वैभव ने अपने बल्ले से दम दिखाया और अपनी टीम को लगभग सभी मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. अब एक हफ्ते के बाद जब राजस्थान रॉयल्स अपना मैच खेलेगी, तो एक बार फिर सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी और टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.

ऑरेंज कैप पर होगी Vaibhav Sooryavanshi की नजरें

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पांचवें नंबर पर काबिज हैं. इस सीजन उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.65 की स्ट्राइक रेट और 40.40 के औसत से 409 रन बनाए हैं. ऐसे में आज RR VS GT मुकाबले में यदि वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप फिर से अपने नाम करनी है, तो उन्हें कम से कम 91 रन की बड़ी पारी खेलनी होगी. मौजूदा समय में ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास है, जिन्होंने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं. ऐसे में अब वैभव 91 रन बनाकर ही हेनरिक से आगे निकल सकते हैं.
 


संबंधित समाचार