होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IND vs PAK Women's T20 World Cup: भारत ने Pak को 64 रन से रौंदा; दीप्ति शर्मा ने खोला पंजा 

IND vs PAK Women's T20 World Cup: भारत ने Pak को 64 रन से रौंदा; दीप्ति शर्मा ने खोला पंजा 

 

IND W vs PAK W Score: महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया है। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला है। ऋचा घोष और स्मृति मंधाना ने पहली पारी में तूफानी बल्लेबाजी की थी। 171 रनों के जवाब में पाक 106 पर ऑलआउट हो गई।

IND W- 170/6 (20 ओवर)

PAK W- 106/10 (17 ओवर)

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा पहले ही ओवर में 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिक्स भी जल्दी पवेलियन लौटीं। उप कप्तान स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की पारी को संभाला। मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली तो कौर 35 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुईं। एक वक्त तक लग रहा था भारतीय टीम 150 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी। हालांकि, अंत में ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 170 रनों के योग तक पहुंचाया और विपक्षी टीम को 171 रनों का लक्ष्य दिया।

 महज 106 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम 

171 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तानी बैटर्स को टिकने ही नहीं दिया। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बैटर मुनीबा अली ने 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई भी बैटर टिक नहीं सका। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने दमदार गेंदबाजी की। इसके अलावा श्री चरणी ने 3 और शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया। दीप्ति शर्मा ने एक शानदार रन आउट सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी मुनीबा अली को किया। दीप्ति शर्मा को उनकी 5 विकेटों और एक शानदार रन आउट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन)

 स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन)

गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।


संबंधित समाचार