होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

11 गेंद, 50 रन! वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

11 गेंद, 50 रन! वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

Vaibhav Sooryavanshi Fastest Fifty: वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंद में पचास रन पूरे किए। 50 रन पूरे करने तक उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वैभव अब तक ट्राई सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन फाइनल में श्रीलंकाई गेंदबाजी की कमर तोड़कर रख दी।

वैभव सूर्यवंशी ने पारी के चौथे ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया और 4 ओवर में टीम इंडिया 76 रन बना चुकी थी। गजब की बात यह रही कि वैभव ने बाउंड्री से ही अपना अर्धशतक पूरा किया और पहली 11 गेंदों में उन्होंने सिर्फ एक बॉल डॉट खेली। इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी 12 गेंद में आई थी।

इस सीरीज में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी। खासतौर पर इसलिए, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया है। मगर पहले चार मैचों में उनके स्कोर 14, 44, 21 और 38 रहे। वह चार मुकाबलों में केवल 117 रन बना पाए थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में वैभव 9वें ओवर में आउट हुए। जब तक वैभव आउट हुए, तब तक भारतीय टीम 8.5 ओवर में 132 रन बना चुकी थी।

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में 29 गेंद खेलकर 94 रन बनाए। IPL 2026 के आंकड़ों को भी मिलाकर देखा जाए, तो पिछली 7 पारियों में यह तीसरी बार है, जब वैभव सूर्यवंशी नर्वस नाइंटी का शिकार बने हैं। याद दिला दें कि गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव क्रमशः 96 रन और 97 रन बनाकर आउट हो गए थे।


संबंधित समाचार