होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Politics:चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा BJP का दामन

Politics:चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा BJP का दामन

 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटका लग रहे हैं, पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा देने के बात रविवार को भाजपा में ज्वाइन हो गए हैं। बता दें कि दिनेश अग्रवाल सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री भी रह चुके हैं।

शनिवार को दिया इस्तीफा

दिनेश अग्रवाल लंबे समय से कांग्रेस में थे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक की लिस्ट में भी रथा था। लेकिन पार्टी से चल रहे गिले-शिकवों के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिनेश अग्रवाल की गिनती कांग्रेस की विचारधारा से गहरे जुड़े नेताओं में होती रही है। वह हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। 

 

दिनेश अग्रवाल का राजनीतिक सफर

 

उत्तराखंड कांग्रेस दिनेश अग्रवाल का लंबे समय का साथ रहा है, वह 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हरबंस कपूर से हार गए थे। राज्य बनने के बाद 2002 से 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी को हराया। फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने। 2017 के चुनाव में वह बीजेपी के विनोद चमोली से हार गए थे।

दिनेश अग्रवाल 2018 में मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए थे, हार के बाद दिनेश अग्रवाल पार्टी में तो रहे, लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही। पिछले कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की थी लेकिन उन्होंने आखिर में पार्टी से इस्तीफा ही दे दिया।

यह भी पढ़ें- World Health Day 2024: 7 अप्रैल मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे? इस बार इस थीम पर है आधारित, जानें


संबंधित समाचार