होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Glacier Burst: इसरो के वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, ग्लेशियर टूटने से नहीं बल्कि इस वजह से आई आपदा

Glacier Burst: इसरो के वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, ग्लेशियर टूटने से नहीं बल्कि इस वजह से आई आपदा

 

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को आई आपदा पर इसरो के वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है। अभी तक ऐसा माना जा रहा था कि ग्लेशियर टूटने से आपदा आई है। लेकिन अब सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों से वैज्ञानिकों ने आपदा की असली वजह साफ की है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में ग्लेशियर नहीं टूटा बल्कि भारी मात्रा में बर्फ पिघलने से आपदा आई है। सोमवार को हुई बैठक में इसरो के वैज्ञानिकों ने सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों से साफ किया कि यह आपदा ग्लेशियर टूटने से नहीं आई। तापमान बढ़ने से बर्फ पिघली और यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से तस्वीरों के माध्यम से ये ही जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी अध्ययन किया जा रहा है जिससे ज्यादा जानकारी सामने आ सके।

वही, डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि चमोली हादसे में अभी तक लगभग 202 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा 19 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए है। राहत-बचाव कार्य त्वरित रूप से जारी है। 

यह भी पढ़ें- Glacier Burst:पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए पंत,उत्तराखंड में बचाव कार्यों के लिए दान करेंगे मैच फीस


संबंधित समाचार