होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यूपी अब एक और कदम आगे, निवेश से विकास का रास्ता दिखा रहे सीएम योगी

यूपी अब एक और कदम आगे, निवेश से विकास का रास्ता दिखा रहे सीएम योगी

देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है और इसमें एक कदम और आगे बढ़ चूका है उत्तर प्रदेश। उतर प्रदेश को नयी सौगात मिलने जा रही है। GIS प्रोजेक्ट के साथ विकास के द्वार यूपी के लिए खुल चुके हैं। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता की और से विकाशील तौफ़ा प्रदेश को मिल रहा है।

 

इन देशों को मिला आमंत्रण

दरअसल, यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन होने वाल है और अब इसके लिए आमंत्रण प्रक्रियां शुरू हो चुकी है. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता इस प्रोजेक्ट को मार्गदर्शित कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 कार्यक्रम के लिए 13 देशों के मंत्री शामिल होंगे। समिट के लिए आमंत्रण 13 देशों के औद्यौगिक मंत्रियों को न्योता भेज दिया गया है। इन 13 देशों में  UAE, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा शामिल है।

 

GIS से प्रदेश को लाभ

यूपी में GIS का आयोजन अपने साथ बहुत से सकारात्मक बदलाव लाएगा। इतना ही नहीं GIS उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में आयोजित इस औद्योगिक विकास नीति 2022-23 समिट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है की यूपी में इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट के लिए बेहद अनुकूल परिस्तिथि है।

 

सीएम योगी ने तय किये लक्ष्य

GIS के साथ ही करीब 27 पॉलिसियों में बदलाव होंगे। पॉलिसीज में ये बदलाव निवेश को बढ़ावा देने के लिए किये जायेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2023 में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 10 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया था। बात अगर 2018 के इंवेस्टर्स समिट की करें तो 4.60 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए थे।

यह भी पढ़ें- Ukraine Crisis: यूक्रेन के सैनिक ने रूस के टैंकों को रोकने के लिए ब्रिज के साथ खुद को बम से उड़ाया


संबंधित समाचार