होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election Phase 4th: मायावती का सपा पर निशाना, कहा इन्हें वोट देने का मतलब है माफिया राज-गुंडा राज

UP Election Phase 4th: मायावती का सपा पर निशाना, कहा इन्हें वोट देने का मतलब है माफिया राज-गुंडा राज

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चौथे चरण के लिए बुधवार को मतदान जोरों पर है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती  (Mayawati) वोट डालने के लिए लखनऊ के निगम नर्सरी स्कूल पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के बाद सपा पर तंज कसा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 'प्रदेश के लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया है। सपा को वोट देने का मतलब है गुंडाराज, माफिया राज को समर्थन देना। मुस्लिम समाज भी सपा से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे। सपा सरकार में हुए दंगे उसकी असली तस्वीर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे इस बार सत्ता में नहीं आ रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत जिन नौ जिलों में आज मतदान हो रहा है। इनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था, जबकि एक सीट अपना दल (सोनेलाल)  के खाते में गई थी। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत का परचम लहराया था। बता दें कि इस चरण की 59 में से 29 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। दरअसल, इन 29 विधानसभा सीटों पर खड़े तीन या इससे अधिक प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।

यह भी पढ़ें- UP Election 2022: यूपी में नौ जिलों की 59 सीटों पर चौथे चरण का मतदान संपन्न


संबंधित समाचार