होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election 2022: 12 जिलों की इन 61 सीटों पर 27 को होगी वोटिंग, आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

UP Election 2022: 12 जिलों की इन 61 सीटों पर 27 को होगी वोटिंग, आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

 

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का प्रचार शुक्रवार शाम को थम जाएगा। वहीं इस चरण में अवध और पूर्वांचल के 12 जिलों की 61 सीटें दांव पर हैं। इस चरण में 693 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

आपको बता दे कि अवध और पूर्वांचल के जिन जिलों में 27 फरवरी को मतदान होना हैं उनमें अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी और गोंडा शामिल हैं। प्रदेश के इस हिस्से को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2017 में भाजपा ने यहां की 47 और सहयोगी अपना दल ने तीन सीटें जीती थीं। पांच सीटें बसपा, तीन सपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से नंद गोपाल नंदी, प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से मोती सिंह जैसे मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पूर्व मंत्रियों  अवधेश प्रसाद, तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह मुख्य हैं।
 

यह भी पढ़ें- BSP का BJP पर वार, कहा- चुनाव जीतने के लिए आतंकवाद और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूण


संबंधित समाचार