होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Chunav 2022: तीसरे चरण के लिए थम जाएगा आज प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर होगा मतदान

UP Chunav 2022: तीसरे चरण के लिए थम जाएगा आज प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर होगा मतदान

 

आज यानी शुक्रवार को तीसरे चरण के लिए प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होने हैं। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा (BJP) व सपा (SP) के लिए यह चरण काफी अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई जिले ऐसे भी शामिल हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ हुआ करते थे, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां जबरदस्त जीत हासिल कर 59 में से 49 सीटें अपने नाम की थीं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 9 सीट ही मिली थी। इस बार सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकॉर्ड फिर से दोहराने की है।

इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला (Ajay Kumar Shukla) ने बताया कि इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होगा। यहां शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।  इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में जिले शामिल हैं। इसी के साथ उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में चुनाव होने वाले है, वहां बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाए।

यह भी पढ़ें- Kushinagar Incident: शादी के जश्न में कुआं बना काल, ली 13 की जान


संबंधित समाचार