होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, मनाली–लाहुल में बर्फबारी, ठंड बढ़ी

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, मनाली–लाहुल में बर्फबारी, ठंड बढ़ी

 

Himachal Pradesh snowfall: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए थे और दोपहर बाद पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। धौलाधार से लेकर मनाली और किन्नौर की पहाड़ियों पर हिमपात हो रहा है। मौसम के करवट बदलने से तापमान एक बार फिर लुढ़क गया है।

गर्मियों में सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे सहित कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में ताजा हिमपात हुआ है। अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। 

हालांकि बर्फ के फाहे अभी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक ही सीमित रहे लेकिन रात तक लाहुल घाटी और मनाली के पर्यटन स्थलों में भी हिमपात की उम्मीद बढ़ी है।

ताजा हिमपात से बढ़ी ठंड

सोमवार सुबह लाहुल की मयाड़ घाटी सहित पट्टन, गाहर व चंद्रा घाटी के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को शिंकुला दर्रे में हल्के हिमपात के बीच मनाली-जंस्कार घाटी के फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही।

मनाली में भी स्नोफाल की उम्मीद

लाहुल के किसान ज्ञालसन, टशी पलजोर व दीपक ने कहा कि घाटी में बादल छाए हैं, जिससे हिमपात की उम्मीद बंधी है। दूसरी ओर मनाली घाटी में भी बादल छाए रहने से हिमपात की उम्मीद जगी है। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला व मढ़ी में भी बर्फ के फाहे गिरे।


संबंधित समाचार