होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP: योगी कैबिनेट से एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा, पिछड़ों-दलितों की उपेक्षा का लगाया आरोप

UP: योगी कैबिनेट से एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा, पिछड़ों-दलितों की उपेक्षा का लगाया आरोप

 

योगी सरकार के कैबिनेट में इस्तीफों का सिलसिला जारी है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद एक और मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी योगी आदित्ययनाथ का साथ छोड़ दिया है। दारा सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में वन्य  एवं पर्यावरण मंत्री हैं। इससे पहले कल कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी योगी सरकार का साथ छोड़ दिया था। उनके साथ तीन विधायक भी भाजपा से अलग हो चुके हैं। 

चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार में विधायकों और मंत्रियों का इस्तीफा देना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। ऐसे ही इस्तीफों का सिलसिला जारी रहा तो चुनाव में भाजपा को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  

यह भी पढ़ें- UP Elections 2022: शरद पवार की भविष्यवाणी, बोले - यूपी में इस पार्टी की बनेगी सरकार 


संबंधित समाचार