होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में पहली बार घने कोहरे की चेतावनी, 4 दिनों के लिए 9 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में पहली बार घने कोहरे की चेतावनी, 4 दिनों के लिए 9 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

 

Haryana  weather Update: हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें से 9 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 और 19 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र जिलों में 'बहुत घना कोहरा' (Orange Alert) रहेगा। इसके अलावा अन्य 13 जिलोंं में भी घना कोहरा छाएगा। इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने कहा?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 दिसंबर के बाद ही कोहरे छटेगा। बीते दिनों अचानक धुंध व कोहरा छाने से सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में ड्राइवरों को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। वहीं, बुधवार को महेंद्रगढ़ का नारनौल 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा।

अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट

 मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात की ओस और सुबह के कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

भिवानी (AWS) में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सिरसा में 25.1 डिग्री और फरीदाबाद में 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पंचकूला में दिन का पारा सबसे कम रहा। यहां अधिकतम तापमान केवल 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा ठंड पंचकूला (-6.5 डिग्री) और करनाल (-5.2 डिग्री) में बढ़ी है।


संबंधित समाचार