होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गर्मियों में फ्रेश रहने के लिए ट्राई करें ये ड्रिंक्स, यहां जानें बनाने का आसान तरीका ...

गर्मियों में फ्रेश रहने के लिए ट्राई करें ये ड्रिंक्स, यहां जानें बनाने का आसान तरीका ...

 

गर्मियां शुरु होते ही लोगों को सबसे ज्यादा नींबू पानी पीना पंसद होता है। यह घर- घर की फेमस ड्रिंक है। नींबू पानी के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है, तो वहीं नींबू में मौजूद Vitamin C शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। वहीं आजकल एक और ड्रिंक की बहुत चर्चा है वह है कॉकटेल, शायद आपने ये नाम जरुर सुना होगा। कई लोगों को लगता है कि ये कॉकटेल ड्रिंक्स सिर्फ फैंसी क्लब्स, लाउंज, रेस्टोरेंट और बार में ही बनायी और सर्व की जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, इस तरह की फैन्सी ड्रिक्स अब आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। चलिए जानते है टेस्टी कॉकटेल के बारे में...

ऐसे बनाएं टेस्टी कॉकटेल

- लाइम कॉकटेल

पके आम में थोड़ा पानी डालकर प्यूरी बनाएं। उसमें नींबू ,  पुदीने के पत्ते और एक कप बर्फ के टुकड़े को डालें। इसके साथ ही112g स्पार्कलिंग वाइन भी मिलाएं। 

- एप्पल जिंजर कॉकटेल

एक बड़े पंच बाउल में सेब का रस, स्पार्कलिंग पानी, पिसी हुई अदरक और सेब के स्लाइस डालकर इसे अच्छे से चलाएं और मिक्स करें। इसके बाद इसे ठंड़ा होने के लिए फ्रिज में रखें। ठंड़ा होने के बाद एप्पल जिंजर पंच के साथ गिलास में भरें और परोसें।

- समरबेरी कूलर कॉकटेल

 ब्लेंडर की मदद से, स्ट्रॉबेरी, रैस्पबेरी और सेब के रस को मिलाएं। इसे स्मूद होने तक ब्लेंड करें। अब इसे छलनी से छानें, इसके बाद इसमें कंसन्ट्रेटेड लेमनेड मिलाए। अब यह तैयार हो गया है। चाहें तो इसे ठंडा परोसें।

- मिंट ज़िंग कॉकटेल

मिंट ज़िंग कॉकटेल बनाने के लिए हरा सेब लें इसे मिक्सर जार में डालें, इसके साथ ही कटा हुआ खीरा और सेब का सिरप डालें। ब्लेंड कर स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इसके बाद तैयार पेस्ट में आधा रेड बुल डालें। आप चाहें तो इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश भी कर सकते हैं।

सावधानी- हम आपको यह बताना चाहते हैं कि कॉकटेल बनाने के चक्कर में इसका अत्यधिक ना करें क्योंकि इसके सेवन से हैंगओवर, सिरदर्द और उल्टी हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उन्हें यह ना दें क्योंकि कॉकटेल बनाने में स्पार्कलिंग वॉटर या सोडा वाटर का प्रयोग होता है। इसलिए इसके सेवन के लिए बच्चों की उम्र कम से कम 18 साल से ऊपर की होनी चाहिए और इसे लिमिट में ही पिएं।

 

 


संबंधित समाचार