होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ट्रेन छूटते ही युवक का फूटा गुस्सा! स्टेशन पर कर डाला ऐसा काम, Video देख भड़के लोग

ट्रेन छूटते ही युवक का फूटा गुस्सा! स्टेशन पर कर डाला ऐसा काम, Video देख भड़के लोग

 

Viral Video: रेलवे अक्सर यात्रियों को ये कहता है कि स्टेशन पर टाइम से पहुंचें, ताकि ट्रेन छूटने का कोई डर ना हो। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोग लेट से पहुंचते हैं और ऐसे में उनकी ट्रेन छूट जाती है। फिर अगर जरूरी हुआ तो उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती है या फिर वो वापस अपने घर लौट जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को गुस्से से भर दिया है। दरअसल, इस वीडियो में एक बंदा स्टेशन पर अजीब हरकत करते नजर आता है, क्योंकि उसकी ट्रेन छूट गई थी। गुस्से में की गई उसकी ये हरकत देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

वीडियो की शुरुआत एक रेलवे स्टेशन से होती है, जहां एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई नजर आती है। तभी कैमरे में एक बंदा नजर आता है, जो प्लेटफॉर्म के नीचे पटरियों के पास लगा पानी का नल खोल देता है और फिर पाइप उठाकर चलती ट्रेन की ओर पानी फेंकना शुरू कर देता है। उसने ऐसा करके कई यात्रियों को भिगा दिया। दावा किया जा रहा है कि इस बंदे की ट्रेन छूट गई थी, जिससे वो भड़क गया था और झुंझलाहट में उसने ये अजीब हरकत की। उसने इस हरकत से न सिर्फ यात्रियों को परेशान किया बल्कि रेलवे सुरक्षा और अनुशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए। 

भारत में ऐसे नमूनों की कमी नहीं

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Ldphobiawatch नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इन भाई साहब की ट्रेन छूट गई तो ट्रेन में यात्रियों को पानी के पाइप से भिगोने लगे। ऐसे नमूने हमारे भारत में पाए जाते हैं। अब हम आशा करते हैं कि RPF वाले इनकी अच्छे से खातिरदारी किए होंगे’। 

महज 46 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5 लाख 35 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये नमूना सच में हटके है। ट्रेन छूटने का गुस्सा यात्रियों पर निकालना तो मजाक ही लगता है, लेकिन उम्मीद है RPF ने इन्हें संभालकर मामला सुलझा दिया होगा’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ट्रेन छूटी तो दिमाग भी छूट गया लगता है. ऐसे नमूनों की RPF ही ठीक से खबर ले सकती है’। 

यहां देखें वायरल वीडियो

 


संबंधित समाचार