होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज दूसरे दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

आज दूसरे दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

 

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज लगातार दूसरे दिन बढ़े। ऐसे में गुरुवार को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक बढ़ोतरी हुई। वही, पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ गए। बता दें कि कल दोनों ईंधनों के दामों में लगातार 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। वही, तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। 

इसके अलावा देश के अन्य बड़े महानगरों में आज पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार है...
दिल्ली: पेट्रोल- 84.20, डीजल- 74.38 
मुंबई: पेट्रोल- 90.83, डीजल- 81.07 
चेन्नई: पेट्रोल- 86.96, डीजल-   79.72 
कोलकाता: पेट्रोल- 85.68, डीजल- 77.97 

यह भी पढ़ें- US में हिंसा के लिए बराक ओबामा ने ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार,बोले-इतिहास में इस घटना को याद रखा जाएगा


संबंधित समाचार