होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सिगरेट के धुएं से छल्ले बनाने वाले हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकता है इसका अंजाम!

सिगरेट के धुएं से छल्ले बनाने वाले हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकता है इसका अंजाम!

 

QUIT SMOKING: आजकल लोगों में एक चीज़ का चलन बहुत तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है और वह है सिगरेट पीना। आपने अपने आसपास ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा जो ‘सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाते हुए बड़े ही बेफ्रिकी से घुमते है। ऐसा युवाओं में ज्यादा देखने को मिल रहा है जो सिगरेट को ‘कूल’ दिखने के लिए इस्तेमाल कर रहे है। अगर आपने भी ‘कूल’ दिखने के चक्कर में सिगरेट पीनी शुरू की है, तो एक बार उसके हर धुंए से होने वाले नुकसान के बारे में जरुर जान ले। 

ये होंगे बड़े नुकसान 
1. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, सिगरेट का धुआं शरीर के लगभग सभी अंगों को नुकसान पहुंचाता है। 

2. सिगरेट पीने से रेस्पिरेटरी सिस्टम, सर्कुलेटरी सिस्टम, रिप्रोडक्टिव सिस्टम, स्किन और आंखें बुरी तरह से प्रभावित होती है। 

3. ये कई तरह के कैंसर के खतरे को भी पैदा करती है। उदाहरण के तौर पर फेफड़ों का कैंसर  इसी स्टाइल के चलते होता है। 

4. सिगरेट पीने से आपके मुंह के अच्छे बैक्टीरिया मर जाते है। इसलिए स्मोकिंग के बाद मुंह सूख जाता है और सांसों से बदबू आने लगती है।

5. सिगरेट में मौजुद निकोटीन आपके ब्लडस्ट्रीम में जाता है, जिससे आपकी नाड़ी और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

6. सूंघने की क्षमता कम हो जाती है।

7. सिगरेट का धुआं, टार और कार्बन मोनोऑक्साइड का मिश्रण गले में खराश पैदा करता है।


संबंधित समाचार