होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कहीं आपके बच्चे के पेट में कीड़े तो नहीं, ऐसे करें लक्षणों की पहचान

कहीं आपके बच्चे के पेट में कीड़े तो नहीं, ऐसे करें लक्षणों की पहचान

 

पेट में कीड़े होना भले ही आपकी एक नॉर्मल बीमारी लगती हो, लेकिन यह बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। इससे आपका बच्चा कुछ बता तो पाता नहीं है। बड़ा बच्चा तो अपनी परेशानी को बता सकता है। मगर छोटा बच्चा बोल नहीं पाता वो सिर्फ रोता रहता है। यहां आपको कीड़ों के लक्षण और इससे बचाव के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies) को बताया जा रहा है। जिससे काफी मदद मिलेगी।

पेट में कीड़े होने के लक्षण 
- जब बच्चे को पेट में कीड़े होते है तो उसके चेहरे पर डाइनेस रहती है। 
- होठों के दोनों तरफ स्किन में सफेदी बढ़ने लगती है
- सोते समय मुंह से लार निकलने लगता है।

पेट में कीड़े होने के कारण 
बच्चों को यह समस्या हाइजीन की कमी के कारण होती है, क्योंकि वह अपने हाथ को मुंह में डालते रहते हैं और आस-पास रखी चीजों को छूते रहते हैं।

अजवायन का चूर्ण 
रोजाना रात के समय अजवायन चूर्ण में स्वादानुसार काला नमक मिलाकर गर्म पानी में लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। बच्चों को आधा ग्राम अजवायन चूर्ण देना चाहिए, जबकि बड़ों को चार भाग अजवायन के चूर्ण में एक भाग काला नमक मिलाना चाहिए और दो ग्राम की मात्रा में सोने से पहले गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। 
 

यह भी पढ़ें- Winter Health Tips: सर्दियों में करेले के जूस का सेवन करने से मिलते है ये गजब के फायदे


संबंधित समाचार