होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में TikTok को मात दे रही है ये 5 ऐप्स, देखिए लिस्ट

भारत में TikTok को मात दे रही है ये 5 ऐप्स, देखिए लिस्ट

 

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से भारत में टिक टॉक समेत 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया गया है। सीमा पर तनाव के बीच भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया। ऐसे में बैन किए गए ऐप्स में सबसे ज्यादा पॉप्युलर शॉर्ट वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप टिकटॉक भी शामिल है, जिसके भारत में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स थे। 

वही, भारत में टिकटॉक के बैन होने से सोशल मीडिया स्पेस में एक खालीपन आया है, जिसे अब भारतीय ऐप्स भरने में जुटे हुए हैं। ऐसे में देश में मित्रों और चिंगारी जैसे ऐप्स बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं और इनके डाउनलोड्स में तेजी से वृद्धि हो रही है। जी हां, शायद आपने आज से पहले इन APPs का नाम नहीं सुना होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है टिकटॉक की जगह ले रहे टॉप 5 भारतीय ऐप्स के बारे में। तो आइए जानते है... 

चिंगारी (Chingari) 

देश में चिंगारी ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में इसके डाउनलोड्स में काफी वृद्धि हो रही है। पिछले सप्ताह गूगल प्ले स्टोर पर इसके डाउनलोड्स की संख्या 1 करोड़ से पार चली गई। वही, कंपनी जल्द ही नया यूजर इंटरफेस पेश करने के साथ बग्स को दूर करने की कोशिश में है। 

मित्रों (Mitron) 

भारत में अब टिकटॉक का सबसे बड़ा और विकल्प मित्रों बन गया है। ऐसे में एक सप्ताह में ही इस ऐप के यूजर्स की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 1.7 करोड़ हो गई है। यही नहीं, इसे 2 करोड़ रुपए का निवेश भी मिला है, जिसका इस्तेमाल करते हुए फाउंडर्स ऑपरेशंस को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। 

मोज (Moj) 

चाइनीज ऐप्स पर बैन के ठीक बाद शेयरचैट ने भारत में मोज ऐप को लॉन्च किया। ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख डाउनलोड्स हैं और यह बंगाली, गुजराती, कन्नड़ सहित 15 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 

हिपी (HiPi) 

इसके अलावा Zee5 ने भी टिकटॉक जैसे ऐप हिपी को लॉन्च करके इस मौके को भुनाने का प्लान बनाया है। बता दें कि ऐप को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन मार्केट में इसकी खूब चर्चा हो रही है। 

रोपोसो (Roposo) 

चिंगारी और मित्रों की तरह रोपोसो के यूजर्स में भी बेहद कम समय में काफी वृद्धि हुई है। 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध रोपोसो के 2.2 करोड़ यूजर्स चाइनीज ऐप्स पर बैन के बाद महज 2 दिन में बढ़े हैं। 

यह भी पढ़ें- दुनिया का पहला ऐसा होटल जिसके एंट्री गेट से लेकर टॉयलेट तक में लगा है सोना, देखें तस्वीरें


संबंधित समाचार