होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दुनिया का पहला ऐसा होटल जिसके एंट्री गेट से लेकर टॉयलेट तक में लगा है सोना, देखें तस्वीरें

दुनिया का पहला ऐसा होटल जिसके एंट्री गेट से लेकर टॉयलेट तक में लगा है सोना, देखें तस्वीरें

 

वैसे तो दुनियाभर में कई ऐसे होटल है जो किसी खासियत के चलते मशहूर है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है दुनिया के पहले ऐसे होटल के बारे में जिसके एंट्री गेट, कप, टेबल, खिड़कियां, नल, वॉशरूम से लेकर खाने के बर्तन सबकुछ सोने का है। जी हां, 2 जुलाई यानी गुरुवार को वियतनाम के हनोई में सोने के होटल का शुभारंभ हुआ है।

इस होटल का नाम है डोल्से हनोई गोल्डन लेक (Dolce Hanoi Golden Lake। यह एक 5 स्टार होटल है जो 25 मंजिला तक बनाया गया है। इस होटल में 400 कमरे हैं। होटल की बाहरी दीवारों पर करीब 54 हजार वर्ग फीट गोल्ड प्लेटेड टाइल्स लगाई गई हैं। वही, लॉबी में फर्नीचर और साज-सज्जा में भी सोने की कारीगरी की गई है। ताकि पूरे होटल में गोल्डन अहसास हो।

इतना ही नहीं होटल के वॉशरूम में बाथटब, सिंक, शॉवर से लेकर सभी एक्सेसरीज गोल्डन हैं। बेडरूम में भी फर्नीचर और साजो-सामान पर गोल्ड प्लेटिंग की गई है। इसके अलावा होटल के स्टाफ का ड्रेस कोड भी रेड और गोल्डन रखा गया है। छत पर इन्फिनिटी पूल बनाया गया है। यहां से हनोई का खूबसूरत नजारा दिखता है। यहां की छत की दीवारों पर भी गोल्ड प्लेटेड ईंटें लगी हैं।

वही, हनोई के बीचोबीच बने इस 25 मंजिला होटल के पुल से शहर नजर आता है। कहा तो ये भी जा रहा है कि वहां जो खाना परोसा जाता है उसमें भी खास तरह से ‘गोल्ड’ मिलाया जाता है। यही नहीं, ये होटल महंगा है कि एक रात स्टे के लिए 250 डॉलर देने पड़ते हैं। आपको बता दें कि इस होटल का निर्माण साल 2009 में शुरु हुआ था। होटल के ऊपरी फ्लोर पर फ्लैट्स भी बनाए गए हैं। अगर किसी को अपने लिए फ्लैट्स लेना हो तो वो भी ले सकता है।

 

इस होटल को दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे लग्जरी होटल का खिताब दिया गया है। इसे होआ बिन ग्रुप एंड विनधम ग्रुप ने मिलकर बनाया है। ये दोनों मिलकर 2 सुपर 6 स्टार होटल मैनेज कर रहे हैं। वही, इस होटल में 6 प्रकार के रूम्स हैं। साथ ही 6 प्रकार के सुइट भी हैं।

प्रेसिडेंशियल सुइट की कीमत 4.85 लाख रुपए प्रति रात है इस होटल में एक गेमिंग क्लब भी है जो 24 घंटे खुला रहता है। यहां पर कसीनो और पोकर जैसे गेम हैं। जहां आप जीतने के बाद पैसे भी कमा सकते हैं।


संबंधित समाचार