होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में आज से फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल में आज से फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

हिमाचल प्रदेश में अगस्त महीने के पहले सप्ताह के दौरान भी मानसून का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में तीन व पांच अगस्त को भी अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि छह व सात अगस्त को भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

राजधानी शिमला में रविवार का अधिकतक तापमान 23.9 दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 दर्ज किया गया। वहीं सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 32.5 दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 2.0 रहा, भुंतर का अधिकतम तापमान 33.1 रहा वहीं अधिकतम तापमान 20.2 दर्ज किया गया। वहीं कल्पा का अधिकतम तापमान 23.0 दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 रहा, धर्मशाला का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 19.8 रहा।

वहीं ऊना जिले में अधिकतम तापमान 34.6 वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 दर्ज किया गया। सोलन जिले का अधिकतम तापमान 20.4 रहा। नाहन का अधिकतम तापमान 28.7 रहा वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 रहा है। केलांग का अधिकतम तापमान 23.9 वहीं न्यूनतम तापतान 11.5 रहा। वहीं कांगड़ा जिले का अधिकतम तापमान 31.9 रहा वहीं न्यूजतम तापमान 22.8 रहा, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.0 रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 रहा। हमीरपुर जिले का अधिकतम तापमान 32.8 रहा वहीं न्यूजतम तापमान 25.3 रहा। बात चंबा जिले की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 30.9 तथा न्यूनतम तापमान 19.7 दर्ज किया गया। वहीं डलहौजी का अधिकतक तापमान 20.8 रहा वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, कल हंगामे के आसार


संबंधित समाचार