होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर हुआ 'नेताजी की कुटिया' का शिलान्यास, जाने क्या होगा इसमें खास?

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर हुआ 'नेताजी की कुटिया' का शिलान्यास, जाने क्या होगा इसमें खास?

 

बीते दिन सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती थी। इस उपलक्ष पर प्रदेश के जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. विशेष तरीके से नेताजी का जन्मदिन मनाया गया। सपा के कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता को याद कर उन्हें नमन किया। सभी जिलों में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

सपा सचिव का तोहफ़ा 

जहाँ सभी कार्यकर्ता और सपा के नेता मुलायम सिंह यादव की जयंती मन रहे थे वही एक विधायक उन्हें कुछ खास भेंट देने की तैयारी में था। दरअसल, उत्तर प्रदेश के चादरौली जिले में नेताजी को अलग ढंग से श्रद्धांजलि दी गयी. यहाँ सपा के राष्ट्रीय सचिव और चंद्रौली के पूर्व विधायक रह चुके मनोज सिंह डब्लू ने मुलायम सिंह की याद में एक कुटिया के निर्माण की नीव रखी। इस कुटिया को नाम दिया गया 'नेताजी की कुटिया'. इस कुटिया के तैयार करने के पीछे पूर्व विधायक ने मुलायम सिंह यादव के प्रति अपने प्रेम भाव और समर्पण बताई। वो चाहते हैं की नेताजी हमारे यादों में ही नहीं बल्कि कुटिया के जरिये उनके बीच रहे।

कुटिया में क्या होगा ख़ास?

इस कुटिया को वर्णित करते हुए सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि इस कुटिया का निर्मार माधोपुर गाओं में होगी। इसे बनाने के लिए करीब 2 एकड़ की जरुरत होगी। नेताजी के कुटिया को बन कर तैयार होने में पुरे 1 साल का वक़्त लग जायेगा. इतना ही नहीं कुटिया के आसपास लोग पहलवानी और व्यायाम आदि कर सकेंगे। इस कुटिया में व्यायामशाला और अखाड़ा का निर्माण किया जायेगा। जिससे की जनता की सेवा का अवसर भी प्राप्त होता रहे। कुटिया परिसर में एक संग्रहालय का भी निर्माण होगा जिसमें नेताजी से जुडी सामग्रियां संजो कर रखी जाएगी। साथ ही एक लाइब्रेरी भी बनायीं जाएगी जिसमें मुलायम सिंह यादव से जुडी किताबें भी होंगी। सबसे अच्छी बात ये होगी कि लाइब्रेरी का इस्तेमाल ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी होगी। जिससे की पाठकों को बहुत सहायता मिलेगी।

अगले साल होगा जश्न 

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर इस कुटिया का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। अगले साल ये परिसर बन कर तैयार हो जायेगा।  2023 में नेताजी की जयंती पर इस कुटिया के निर्माण हो जाने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजान किया जायेगा।  
 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन फायरिंग में घायल हुए दिल्ली के हरजोत सिंह ने बताया अपना दर्द, बोले- अभी तक कोई मदद नहीं


संबंधित समाचार