होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रोजाना प्याज खाने से शरीर को होते है ये फायदे...

रोजाना प्याज खाने से शरीर को होते है ये फायदे...

 

खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला प्याज आपके स्वास्थ्य को भी सही रखने में मदद करता है। बहुत से लोगों को यह पता नही होता है कि सब्जी के रुप में इस्तेमाल होने वाला प्याज शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए आपको बताते हैं रोजाना प्याज का सेवन आपको कैसे स्वस्थ रखने में मदद करता है।

प्याज में एक्सपेक्टोरैंट प्रॉपर्टीज होते हैं जो खांसी और सांस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। प्राचीनकाल से कफ, इंफेक्शन को दूर करने में प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए रोजाना प्याज का सेवन करें। शरीर को खराब करने वाले पदार्थो को बाहर निकालना बेहद जरूरी होता है। प्याज में अमीनो एसिड होता है जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही आपके पेट को साफ करता है।

बीमारियों से शरीर को बचाने के साथ त्वचा को साफ करने में प्याज का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके लिए प्याज के जूस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा का पीएच संतुलित रहता है।

शरीर को इंफेक्शन से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरुरी होता है। प्याज में मौजूद पदार्थ शरीर में आसानी से मिक्स हो जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

 


संबंधित समाचार