होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जौनपुर में हुआ भयानक सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत, बस ट्रक से भिड़ी

जौनपुर में हुआ भयानक सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत, बस ट्रक से भिड़ी

 

Jaunpur Road Accident: जौनपुर में एक भयानक सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में छत्‍तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। ये सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर छत्‍तीसगढ़ से निकले थे। हादसे में 9 लोग घायल बताए गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की बस अयोध्‍या से काशी की ओर जा रही थी। जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर क्रासिंग के पास यह हादसा हुआ। यहां ओवरटेक के दौरान बस की टक्‍कर ट्रेलर ट्रक से हो गई।

सोमवार तड़के हुआ यह हादसा इतना जबर्दस्‍त 

सोमवार तड़के हुआ यह हादसा इतना जबर्दस्‍त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। स्‍थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य फिलहाल जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। 

ओवरटेक के दौरान ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा

ओवरटेक के दौरान ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और बस अपने आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है, 9 लोगों को गंभीर चोट लगी है। शेष यात्रियों को उनके सामान के साथ उनके घर या आगे की यात्रा के लिए रवाना करने की व्‍यवस्‍था की जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम इस प्रकार हैं: आशा भवन, गुलाब देवी, दीपक (बस चालक)। एक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।


संबंधित समाचार