होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिलते हुए दांत या कमजोर मसूड़े जैसी मुंह से जुड़ी समस्या का इलाज पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

हिलते हुए दांत या कमजोर मसूड़े जैसी मुंह से जुड़ी समस्या का इलाज पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

 

दांतों की समस्या हर उम्र के लोगों में बनी रहती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक इस समस्या का होना आम बात है। कमजोर दांत, दांतों का हिलना, मसूड़ों के आसपास रेडनेस या मसूड़ों में सूजन जैसी परेशानियों से हर कोई परेशान रहता है। इन समस्याओं के कारण लोगों को खाना खाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको ओरल हेल्थ को बनाएं रखने के कुछ उपयोगी तरीके बताने जा रहे है। 

कमजोर दांतों का उपाय 

दांतों को जड़ से मजबूत करने के लिए नियमित रूप से सुबह उठकर नमक और सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करें। वहीं, अगर किसी दांत में दर्द है तो दर्द वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इस उपाय से आपको जल्द ही आराम मिलने लगेगा। 

मसूड़ों को मजबूत करने का उपाय

 

मसूड़ों को मजबूत करने के लिए काली मिर्च और हल्दी की जड़ को पीसकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को हिलते दांत वाली जगह पर 30 मिनटों तक लगाकर छोड़ दें। इस उपाय से दांतों के हिलने के साथ-साथ दांतों का दर्द भी दूर हो जाएगा। समस्या दूर होने तक इस उपाय को रोजाना अपनाएं। इसके अलावा काली मिर्च और हल्दी की जड़ के पेस्ट से आप मसाज भी कर सकते है। आपको बता दें कि ये दोनों मसाले मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायक है। 

दांत दर्द के लिए उपाय 

मसूड़ों की सूजन और दांत के दर्द को नियंत्रित करने के लिए लौंग का तेल मददगार साबित होता है। सूजन को नियंत्रित करने और दर्द से राहत पाने के लिए इसका इस्तेामाल कारगर है। अगर दांत ज्यादा हिलते हैं तो लौंग का तेल दांत पर लगाएं और मसाज करें। इसके अलावा आप इस तेल को रात को लगाकर भी सो सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 

हिलते हुए दांतों के लिए लगाए पुदीने का तेल 

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए पुदीने के तेल प्रयोग किया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबैक्टीसरियल गुण होते हैं जो दांतों के हिलने की समस्यां को दूर करने में आपकी मदद करता है। ऐसे करें इसका इस्तेमाल- पुदीने के तेल को उंगली में लेकर हिलते दांतों पर अच्छे से लगाकर मसाज करें या फिर तेल को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से भी दांतों को आराम मिल सकता है।

मसूड़ों की सूजन के लिए उपाय 

आजवाइन की पत्त  का तेल हिलते दांत में काफी फायदेमंद होता है। इसे दांतों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से दांतों को गर्मी मिलती है और हिलते दांत में आराम मिल जाता है। इसके अलावा सूजन और दर्दनाक मसूड़ों के लिए आप अजवायन की पत्तियों का सहारा ले सकते हैं।


संबंधित समाचार