होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री,मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री,आज लेंगे शपथ

सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री,मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री,आज लेंगे शपथ

 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के अगले मुख्यमंत्री और पार्टी नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री के रूप में आज यानि रविवार को दोपहर डेढ़ बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज में शपथ ग्रहण करेंगे।

वहीं, इस दौरान कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है। कैबिनेट का बाद में विस्तार किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए क्रमश: पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू और विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री के नामों की घोषणा की थी।

बाद में, नामित मुख्यमंत्री सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उनके साथ हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस की राज्य इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह भी राज्यपाल के पास गई थीं। राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार के गठन का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा गया।


संबंधित समाचार