होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया 'VIP किसान', बोलीं- ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते है

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया 'VIP किसान', बोलीं- ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते है

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘‘वीआईपी किसान’’ बताया। एक फोटोग्राफ में राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में कांग्रेस की रैली में ट्रैक्टर पर गद्देदार सीट पर बैठे दिखे, जिसके बाद स्मृति ईरानी ने उन पर तंज कसा है। दरअसल, राहुल तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस शासित उत्तरी राज्यों में ‘खेती बचाओ यात्रा’ नाम से कई ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं।

वही, केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'वह ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं। उनकी तरह का वीआईपी किसान कभी भी उस प्रणाली का समर्थन नहीं कर सकता जो छोटे एवं हाशिए के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करने के लिए बना है।' गुजरात भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय कपड़ा और महिला तथा बाल विकास मंत्री ने सोमवार को राहुल गांधी पर उनके इन बयानों के लिए प्रहार किया कि सत्ता में आते ही वह विवादास्पद कानूनों को रद्द कर देंगे। स्मृति ने दावा किया कि सत्त्ता में आने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय परंपराओं का सम्मान करना उनकी प्रकृति में नहीं है, क्योंकि कांग्रेस शासित संप्रग सरकार में उन्होंने एक अध्यादेश (दोषी सांसदों को बचाने) को फाड़ दिया था। उन्होंने कहा कि आप उनसे संसद के सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। 

साथ ही, स्मृति ईरानी ने दावा किया कि नया कानून किसानों को अपने उत्पाद किसी को, कहीं भी अपनी मर्जी के मुताबिक बेचेने का अधिकार देते हैं लेकिन कांग्रेस परेशान है क्योंकि इसकी राजनीति कृषकों को बिचौलियों पर निर्भर रखने की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कांग्रेस उन कानूनों के क्यों खिलाफ है जिससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए उचित और जल्द भुगतान हासिल होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में मोदी सरकार पर गरजे राहुल,बोले-अगर किसान कृषि कानूनों से खुश है तो देशभर में विरोध क्यों?


संबंधित समाचार