होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या आपको भी नहीं आती रात में नींद ? तो जानिए इस समस्या से कैसे मिलेगी राहत

क्या आपको भी नहीं आती रात में नींद ? तो जानिए इस समस्या से कैसे मिलेगी राहत

 

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं ले पता है। ऐसे में वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। आपको बता दें कि पर्याप्त नींद ना लेना या नींद ना आना व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरी तरह प्रभाव डालती है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सही तरीके से न सोने से मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज समेत कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है कि नींद ना आने की वजह क्या हो सकती हैं और उससे कैसे बचा जा सकता है। तो आइए जानते है... 

डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आपको सही तरीके से नींद नहीं आ रही है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। यह मामला फिजिकल और मेंटल हेल्थ से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। यही नहीं कुछ गलत आदतें भी नींद ना आने की वजह बन सकती हैं। ऐसे में सभी को सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. नींद हमारी हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए जरूरी होती है। नींद ना आने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, माइग्रेन और मेंटल इलनेस की समस्या हो सकती है। 

नींद न आने की ये है बड़ी वजह... 

- स्ट्रेस नींद ना आने की सबसे कॉमन वजह है अत्यधिक तनाव।
- एंजाइटी और डिप्रेशन की वजह से भी लोगों को नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
- इनडाइजेशन और कॉन्स्टिपेशन की वजह से भी नींद आने में दिक्कत हो सकती है।
- पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) के कारण नींद आने में परेशानी होती है।
- ब्रीदिंग प्रॉब्लम की समस्याओं से जूझ रहे लोग भी अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को भी कई बार नींद की दिक्कत हो जाती है, जो काफी कॉमन है।
- अगर आपके शरीर में दर्द हो रहा है तो इससे नींद प्रभावित हो सकती है। 

नींद की समस्या से कैसे मिलेगी राहत...? 

अगर आपको नींद ना आने की समस्या हो रही है, तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं, जिससे आपको राहत मिल जाएगी। सबसे पहले आप यह ध्यान रखें कि रात के वक्त चाय, कॉफी और शराब ना पिएं। स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें। वहीं, सोने से पहले दूध पी सकते हैं और शावर भी ले सकते हैं। फिर भी नींद नहीं आ रही तो थोड़ा वॉक कर लें। अगर आपको नींद ना आने की समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से मिलें और अपना चेकअप कराएं।


संबंधित समाचार