होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Coronavirus: कोरोना वायरस के नहीं हैं लक्षण, फिर भी ऐसे लोग फैला सकते हैं कोरोना वायरस

Coronavirus: कोरोना वायरस के नहीं हैं लक्षण, फिर भी ऐसे लोग फैला सकते हैं कोरोना वायरस

 

Coronavirus : कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चीन के बाद दुनिया के और भी कई देशों में इसका कहर देखने को मिल रहा है। भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत के 31 लोगों को यह अपना शिकार बना चुका है। जबकि पूरी दुनिया में इससे प्रभावित होने वालों की संख्या 90 हजार से भी ज्यादा है। जिसमें 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के लक्षण अन्य वायरस से काफी अलग हैं। लेकिन इसके लक्षण दिखने का समय 14 दिनों का है। जो बाकी वायरस के मुकाबले काफी खतरनाक है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह वायरस बिना लक्षण के भी दूसरों में फैलने में सक्षम है। अगर किसी इंसान में इसके लक्षण न भी आएं। तब भी यह वायरस दूसरों में फैल सकता है। यही कारण है कि इस वायरस से संभवित पेशेंट को अलग रखने की सलाह दी जा रही है। नहीं तो ये पूरी सोसाइटी में फैलने का कारण बन सकता है। डॉक्टर का कहना है कि शुरुआत में इस वायरस के लक्षण का पता ही नहीं चल पाता है। इस कारण वायरस से पीड़ित होने के बाद भी इंसान घूमता फिरता रहता है। जिस वजह से वायरस फैलता रहता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि जो लोग थोड़ा भी बीमार है भले ही उनमें कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं है। फिर भी उन्हें चाहिए कि वो कम से कम 14 दिनों तक घर में ही रहें। किसी भी भीड़ का हिस्सा न बनें।

क्या है कोरोना वायरस वायरसों का एक बड़ा समूह है कोरोना जो जानवरों में आम होता है। यह वायरस जानवरों से लेकर इंसानों तक पहुंच जाता है। अब एक नया चीनी कोरोना वायरस, सार्स वायरस की तरह है जिसने सैकड़ों को संक्रमित किया है। यह वायरस सी-फूड से जुड़ा हुआ है। इसकी शुरुआत चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर के एक सी-फूड बाजार से ही हुई मानी जा रही है।

कोरोना वायरस के लक्षण

सिरदर्द -नाक बहना -खांसी -गले में ख़राश -बुखार -अस्वस्थता का अहसास होना -छींक आना -अस्थमा का बिगड़ना -थकान महसूस करना -निमोनिया -फेफड़ों में सूजन

कोरोना वायरस से बचाव के उपाय

सके सी-फूड से दूर रहें। -साफ-सफाई का ध्यान रखें। -कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें। -सिर्फ पानी से नहीं बल्कि साबुन या हैंडवॉश से धोएं। -अपने साथ हैंड सेनिटाइजर हमेशा रखें। -पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने के बाद हाथ साफ किए बिना उन्हें अपने चेहरे और मुंह पर ना लगाएं। -बीमार लोगों की देखभाल के दौरान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। -जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें। -मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं। -जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।


संबंधित समाचार