होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शिमला : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जारी की जगत एंटरटेनमेंट कंपनी की वीडियो एल्बम 'जोगिया'

शिमला : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जारी की जगत एंटरटेनमेंट कंपनी की वीडियो एल्बम 'जोगिया'

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में जगत इंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा निर्मित "जोगिया" एल्बम को जारी किया। इस मौके पर सीएम सुक्खू ने एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि एल्बम में योगदान देने वाले सभी कलाकार हिमाचल से हैं और इस एल्बम के माध्यम से उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।इस अवसर पर हिमाचली संगीत में प्रदेश की परंपराओं और मूल्यों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से जहां युवा पीढ़ी को देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिलता है।

 

वहीं, इससे हिमाचल की संस्कृति को देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने में मदद भी मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने में कठिन परिश्रम के महत्व पर भी बल दिया। वहीं,  युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक जगत गौतम ने कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सुक्खू का स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री दीपा दास मुंशी, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 


संबंधित समाचार