होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Shardiya Navratri 2021 : 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि,यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Shardiya Navratri 2021 : 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि,यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

 

जैसा कि सभी लोगों को पता है कि, नवरात्रि मां शक्ति की उपासना का महापर्व होता है और इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व 07 अक्टूबर 2021, दिन गुरुवार से शुरु हो रहा है। 13 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और 14 अक्टूबर को महानवमी पड़ रही है। जबकि 15 अक्टूमबर को दशहरा का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। नवरात्रि सनातन धर्म का पावन पर्व है। इस पर्व में शक्ति के, देवी के नौ अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती है और इसका समापन नवमी तिथि को होता है।

पूजा-विधि

सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

लाल चुनरी
लाल वस्त्र
मौली
श्रृंगार का सामान
दीपक
घी/ तेल
धूप
नारियल
साफ चावल
कुमकुम
फूल
देवी की प्रतिमा या फोटो
पान
सुपारी
लौंग
इलायची
बताशे या मिसरी
कपूर
फल-मिठाई
कलावा

यह भी पढ़ें- Navratri 2021: कब से है नवरात्रि ? जानिए माता रानी की इस बार सवारी क्यों नहीं है शुभ


संबंधित समाचार