होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Navratri 2021: कब से है नवरात्रि ? जानिए माता रानी की इस बार सवारी क्यों नहीं है शुभ

Navratri 2021: कब से है नवरात्रि ? जानिए माता रानी की इस बार सवारी क्यों नहीं है शुभ

 

जैसा कि सभी लोगों को पता है कि, शारदीय नवरात्रि मां शक्ति की उपासना का महापर्व होता है और इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व 07 अक्टूबर 2021, दिन गुरुवार से शुरु हो रहा है। 13 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और 14 अक्टूबर को महानवमी पड़ रही है। जबकि 15 अक्टूमबर को दशहरा का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्रि सनातन धर्म का पावन पर्व है। इस पर्व में शक्ति के, देवी के नौ अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती है और इसका समापन नवमी तिथि को होता है।

मां दुर्गा की सवारी का महत्व

शास्त्रों में वर्णित है कि जब मां दुर्गा पालकी या डोली पर सवार होकर आती हैं तो राजनैतिक उथल-पुथल की स्थिति बनती है। इसका भारत नहीं बल्कि विश्व पर प्रभाव पड़ सकता है। यह प्राकृतिक आपदाएं आने का भी संकेत होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माता का डोली पर सवार होकर आना बहुत ज्यादा शुभ संकेत नहीं माना जाता है। कहते हैं कि जो लोग मां दुर्गा की उपासना सच्चे मन से करते हैं उनपर अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

मां दुर्गा की सवारी

नवरात्रि में इस साल मां पालकी पर सवार होकर आएंगी। यानी मां की इस साल की सवारी डोली होगी। शास्त्रों के अनुसार, अगर नवरात्रि रविवार या सोमवार से प्रारंभ होते हैं तो माता रानी की सवारी हाथी होती है। नवरात्रि की शुरुआत शनिवार या मंगलवार से होती है तो मां की सवारी घोड़ा यानी अश्व होता है। जब नवरात्रि बुधवार से शुरू होते हैं तो मां दुर्गा की सवारी नाव होती है। अगर नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार से प्रारंभ होते हैं तो माता रानी की सवारी डोली होती है। इस साल नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं तो मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी।

 

यह भी पढ़ें- Navratri 2021: घट स्थापना का ये है सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त, सकल मनोरथ होंगे पूर्ण


संबंधित समाचार