होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि में मातारानी को नौ दिन में कौन से नौ भोग अर्पित करें, जानें

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि में मातारानी को नौ दिन में कौन से नौ भोग अर्पित करें, जानें

 

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने ही वाली है और लोगों ने इस पर्व को मनाने की तैयारियां भी कर ली हैं। मातारानी के भक्त इस दौरान नौ दिन तक मातारानी को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और प्रतिदिन मातारानी को अलग-अलग प्रकार के भोग अर्पित करते हैं। तथा मातारानी से अपनी मनोकामना पूरी करने के प्रार्थना करते हैं। वहीं मातारानी अपने भक्तों के भोग को स्वीकार करने के बाद उन्हें अनेक प्रकार के वरदान से अलंकृत करती हैं। तो आइए जानते हैं नवरात्रि में नौ दिन मातारानी को क्या-क्या भोग लगाएं और उन भोगों को अर्पित करने से मातारानी आपको क्या वरदान देती हैं।

नवरात्रि के नौ दिन और नौ भोग

पहले दिन का भोग

नवरात्रि के पहले दिन मां के चरण कमलों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करें। इससे मातारानी आपको निरोगी काया प्रदान करती हैं।

दूसरे दिन का भोग

नवरात्रि के दूसरे दिन मां को शक्कर का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से मातारानी आपको लंबी आयु का वरदान देती हैं।

तीसरे दिन का भोग

नवरात्रि के तीसरे दिन आप दूध या दूध से बनी मिठाई अथवा खीर का भोग मातारानी को लगाएं। इस उपाय से मातारानी आपको दुखों से मुक्त कर देती हैं।

चौथे दिन का भोग

नवरात्रि के चौथे दिन आप मातारानी को मालपुए का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से मातारानी आपकी बुद्धि का विकास करने के साथ-साथ आपकी निर्णय शक्ति को विकसित कर देती हैं।

पांचवे दिन का भोग

नवरात्रि के पांचवे दिन आप मातारानी को केले का भोग लगाएं। ऐसा करने से मातारानी आपके शरीर को स्वस्थ रखती हैं।

छठे दिन का भोग

नवरात्रि के छठे दिन मातारानी को आप शहद का भोग लगा दें। इस भोग के फलस्वरुप लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं और मातारानी की कृपा से आपकी हर बात को मान लेते हैं।

सातवें दिन का भोग

नवरात्रि के सातवें दिन मातारानी को गुड़ का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से मातारानी आपकी आकस्मिक रुप से आने वाले संकटों से रक्षा करती हैं।

आठवें दिन का भोग

नवरात्रि के आठवें दिन मातारानी को नारियल का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से मातारानी आपके घर से संतान संबंधी परेशानियों को समाप्त कर देती हैं।

नवमें दिन का भोग

नवरात्रि के नवें दिन मातारानी को आप तिल का भोग लगा दें। इस उपाय को करने से आपको मृत्यु के भय से छुटकारा मिल जाता है और मृत्यु के बाद आपको मातारानी के चरणों में स्थान मिल जाता है।

 

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2021 : 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि,यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट


संबंधित समाचार