होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राव नरेंद्र की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेता अजय यादव का सवाल, 'एक्स' पर अपनी नाराजगी की व्यक्त

राव नरेंद्र की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेता अजय यादव का सवाल, 'एक्स' पर अपनी नाराजगी की व्यक्त

 

Rao Narendra: हरियाणा कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। 

अजय यादव ने अपने पोस्ट में लिखा

अजय यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लगातार गिरते ग्राफ को देखते हुए आज लिए गए निर्णय पर पार्टी को आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है। राहुल गांधी जी की इच्छा थी कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जिसकी छवि पूरी तरह साफ-सुथरी, बेदाग और युवा नेतृत्व की पहचान रखने वाली हो। लेकिन आज का निर्णय इसके ठीक उलट दिखाई देता है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है।

 ओबीसी वर्ग के नेता राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष चुना

कांग्रेस में पिछले 20 साल से दलित वर्ग से ही प्रदेश अध्यक्ष बनते रहे हैं। 2001 से 2004 तक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अध्यक्ष थे। उसके बाद कांग्रेस ने फूलचंद मुलाना, अशोक तंवर, कुमारी सैलजा और उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष चुना। मगर 2014 के बाद कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिली। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने गैर जाट वोट ओबीसी में डोरे डालते हुए उन्हें अपना मुख्य वोट बैंक बना लिया। पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में ओबीसी वोट बैंक सबसे बड़ा निर्णायक साबित होता रहा है। इसलिए पार्टी ने इस बार अपने समीकरण में बदलाव करते हुए ओबीसी वर्ग के नेता राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष चुना।


संबंधित समाचार