होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

समालखा: दहेज की भूख ने पांच महीने की मासूम के सिर से छीना मां का साया

समालखा: दहेज की भूख ने पांच महीने की मासूम के सिर से छीना मां का साया

 

हरियाणा (Haryana) के पानीपत जिले के समालखा (Samalkha) कस्बे की आदर्श कॉलोनी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां, एक 22 साल की विवाहिता ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि युवती के ससुराल वाले उसे पांच लाख रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। समालखा थाना पुलिस ने मायके वालों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस ने मामले में पति, सास, ननदों समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस दहेज की भुख के कारण एक माता ने अपनी बेटी खो दी और एक पांच माह की बेटी ने अपनी मां को खो दिया।

मामले में रमेश कुमार ने बताया कि भांजी आरती (22) की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी आकाश के साथ हुई थी। शादी के वक्त उन्होंने अपने हिसाब से ज्यादा ही खर्च किया था। इसके बावजूद शादी के करीब एक साल बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे।
 
इतना ही नहीं, प्रताड़ित करने के साथ-साथ पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी थी और दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। करीब दो माह पहले आरती प्रताड़ना से परेशान हो गई थी, इसके चलते उसे सब मायके ले आए थे। यहां आने के बाद भी ससुरालियों के ताने लगातार जारी थे। इन सबसे परेशान होकर आरती ने सोमवार सुबह जहर खाकर जान दे दी और इन सभी परेशानियों से पीछा छुड़ा लिया। उसकी मौत एक नीजी अस्पताल में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान हो गई थी।

यह भी पढ़ें- हड़ौदी सड़क हादसे की 20वीं बरसी: जानिए किस तरह पलक झपकते ही काल के ग्रास में समा गए थे २२ लोग


संबंधित समाचार