होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

16 डिग्री पर AC चलाना सेहत के लिए है नुकसानदायक, यहां जानें सही टेम्परेचर

16 डिग्री पर AC चलाना सेहत के लिए है नुकसानदायक, यहां जानें सही टेम्परेचर

 

इन दिनों गर्मी अपने चरम पर बनी हुई है। ऐसे में AC का बहुत ज्यादा प्रयोग हो रहा है। दिन हो या रात हर समय AC में ही बैठने को मजबूर है लोग। भीषण गर्मी के चलते ऑफिस, घर, मॉल हर जगह AC का प्रयोग हो रहा है। वहीं कभी-कभी तो AC का कम टेम्परेचर इतना ज्‍यादा कर दिया जाता है कि हमारी कुल्‍फी ही जम जाती है। AC का सबसे कम टेम्परेचर16 डिग्री होता है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए यह नहीं पता कि AC को कितने डिग्री टेम्परेचर पर चलाना चाहिए। अगर आप AC को सही टेम्परेचर पर चलाएंगे तो यह आपकी हेल्थ नहीं बिगाड़ेगी। अब हम आपके इस सवाल का जवाब भी दे देते है कि एयर कंडीशनर को कितने डिग्री पर चलाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं…

ये है AC का सही टेम्परेचर

- हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कमरे में बैठे लोगों के लिए 24 डिग्री का न्यूनतम तापमान बिलकुल सही होता है। इससे सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है। 
- हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि एसी की हवा से आपकी सेहत को तब नुकसान होता है जब आप काफी देर तक 16 या 18 डिग्री की टेम्परेचर पर एसी की हवा में बैठते हैं। 

क्या 16 डिग्री में जल्दी होती है कूलिंग

कई लोगों का मानना हैं कि AC 16 डिग्री में जल्दी कूलिंग देती है। लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल भी सही नहीं है। हां आपको AC को 16 डिग्री पर चलाने से थोड़ा बेहतर महसूस हो सकता है। वहीं अगर आप AC को 24 से 27 डिग्री में भी चलाकर रखते है तो भी आपको कमरा ठंडा मिलेगा।  

16 डिग्री AC में रहने के नुकसान


- ज्यादा देर एयरकंडीशन में रहने से स्किन और होंठ ड्राई होने लगता है। साथ ही मुंह भी सूखने लगता है। इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बीच-बीच में पानी पीते रहे साथ ही बाहर भी निकलते रहें।
- एसी का टेम्परेचर कम करके रखें नहीं तो आपको सिरदर्द जैसी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
- दिन-रात एसी में रहने से थकावट की समस्या भी हो सकती है।

 

 


संबंधित समाचार