होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ritu Phogat: गीता व बबीता की छोटी बहन रितू फौगाट आज सचिन संग करेंगी शादी

Ritu Phogat: गीता व बबीता की छोटी बहन रितू फौगाट आज सचिन संग करेंगी शादी

 

 

अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता व बबीता की छोटी बहन एवं अंतरराष्ट्रीय एमएमए खिलाड़ी रितू फौगाट आज शादी के बंधन में बंध जाएगी। रितू फौगाट सोनीपत के सचिन के साथ आठ फेरे लेंगी। आठवां फरें में वो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेंगे। इसके बारे में उनके पिता महाबीर फौगाट ने बताया।

रितू फौगाट ने बड़ी बहन गीता और बबीता फौगाट की तरह कुश्ती में नाम का लोहा मनवाने के बाद, तीन साल पहले एमएमए में आ गई थीं।

 एमएमए की सफलता के बाद उन्होंने सोनीपत निवासी सचिन के साथ शादी का निर्णय लिया। यह शादी दोनों परिवारों की ओर से तय की गई है।

बलाली में उनके घर पर शादी की रस्में चल रही हैं। पहलवान महाबीर फौगाट ने बताया कि शाम को बरात का स्वागत किया जाएगा।

महाबीर फौगाट ने बताया कि शादी में सीमित लोगों को बुलाया गया है। 

यह भी पढ़ें- Adampur Byelection: आदमपुर उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने खिलाया कमल 


संबंधित समाचार