होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मशहूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

Pale Ram Dahiya Died:हरियाणा के मशहूर रागनी कलाकार पाले राम दहिया का आज निधन हो गया। अपनी सुरीली आवाज से हरियाणा की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने में पाले राम दहिया का बड़ा योगदान रहा है। पाले राम दहिया जी एक जिंदादिल व्यक्ति थे और हमेशा उन्होंने शानदार ही गाया है। बता दें कि 68 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सास ली और उनका अंतिम संस्कार गांव हलालपुर में किया जाएगा। 

फेसबुक पर पालेराम दहिया के हरियाणवी रागनी फैन पेज पर फालोअर्स की संख्या भी हजारों में है। उनकी गाई रागनियों बुरा मान चाहे भला मान, तू मारती कदे वो मारता, सर में भडक़ आंख में पानी सहित अनेक रागनियों ने साबित कर दिया कि वो भी किसी से कम नहीं है। रागनियों के साथ ही पालेराम दहिया अपने हास्य से भरपूर चुटकुलों से लोगों को गुदगुदाते थे। उनके हास्य से भरपूर चुटकुले सुनकर लोग हंसते हुए लोटपोट हो जाते थे। ऐसे मकान रागनी गायक का यूं चले जाना अपूरणीय क्षति है। वहीं पालेराम दहिया के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।


 


संबंधित समाचार