हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। अब पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस की कमान पूरी तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी जानी चाहिए। हुड्डा दस साल में प्रदेश को नम्बर वन पर लेकर गए थे, आज लोग उनको याद कर रहे हैं। उनके कद को देखते हुए ये जिम्मेवारी उन्हें सौंपनी चाहिए। संगठन न बनने की वजह से हम अपने आपको असहाय महसूस करते हैं।
गीता भुक्कल ने कहा कि आज बीजेपी-जेजपी की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है, लोकदल का अस्तित्व खत्म हो चुका है। ऐसे में एकमात्र विकल्प केवल कांग्रेस पार्टी बनती है। जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस संगठन खड़ा करने की जरूरत है। भूक्कल ने कहा कि अभय चौटाला कौन होते है? हुड्डा को जेल भेजने वाले.? गीता भुक्कल का कहना है कि कानून व न्यायलय सर्वोपरि है। हम देश की न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। अभय चौटाला को पहले अपना घर परिवार व पार्टी को संभालना चाहिए।
गीता भुक्कल ने नगर निकाय के चुनाव पर कहा कि पार्टी से सिंबल पर चुनाव लड़के की गुजारिश की गई है। मैं व्यक्तिगत चाहती हूं नगर परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाए। बीजेपी व जेजेपी से जनता नाराज है, जिसके चलते सरकार निकाय व पंचायती चुनाव में देरी कर रही है इसके विपरीत कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। इन चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें- विधायकों के हंगामे के चलते राज्यपाल धनखड़ ने सिर्फ 4 मिनट में खत्म किया अभिभाषण, जानें वजह