होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने एक बार फिर अपनी मां के लिखा पत्र, पढ़ें

रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने एक बार फिर अपनी मां के लिखा पत्र, पढ़ें

 

रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) ने एक फिर से अपनी मां को चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी उसने आठ जनवरी को लिखी है। इस चिट्ठी में उसने अपने अनुयायियों को कोरोना संक्रमण (Corona) से बचने कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) लगवाने के लिए आग्रह किया है। चिट्ठी में राम रहीम ने लिखा है कि मैंने कोविशिल्ड वैक्सीन लगवा ली है और जिन अनुयायियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई वे लगवा लें, सभी डेरा अनुयायी मास्क लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें और मास्क बांटे।



बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। उन्हें 2017 में दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल जेल की सजा सुनायी गयी थी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- नेताजी की जयंती पर प्रदेश भर में गूंजेगा आजाद हिंद फौज का तराना, 7500 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम


संबंधित समाचार