होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नेताजी की जयंती पर प्रदेश भर में गूंजेगा आजाद हिंद फौज का तराना, 7500 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

नेताजी की जयंती पर प्रदेश भर में गूंजेगा आजाद हिंद फौज का तराना, 7500 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

 

हरियाणा भाजपा (Haryana BJP) 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की जयंती प्रदेश भर में 7500 स्थानों पर मनाएगी। इस दौरान लगभग 6 लाख लोग आजाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj) का तराना गाकर नेताजी व आजाद हिंद फौज से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व ने इन कार्यक्रमों के लिए 16000 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी पर लगा दिया है। यह जानकारी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ (OP Dhankar) ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि 'कांग्रेस ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम कभी सामने नहीं आने दिए। यदि सभी स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighter) का सम्मान किया होता तो आज हमारे युवाओं के सामने प्रेरणा के लिए आजादी काल की लाखों शौर्य गाथाएं होतीं। भाजपा (BJP) ने यह फैसला लिया है कि आजादी के 75वें वर्ष में भुला दिए बलिदानियों के नाम उजागर कर देश और प्रदेश के बच्चे-बच्चे तक पहुंचाए जाएंगे।' हाल ही में भाजपा की काला पानी (Kala pani) यात्रा का उद्देश्य भी ऐसे इतिहास को सामने लाना ही है।

हर स्थान पर रहेंगे 75 लोग
उन्होंने कहा कि 'हरियाणा के भी सैकड़ों लोग आजाद हिंद फौज और अन्य आंदोलनों में हिस्सा लेकर शहीद हुए। भाजपा ऐसे सभी वीरों को 23 जनवरी को याद करेगी। हर स्थान पर लगभग 75-75 लोग रहेंगे। कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस और उन जैसे हजारों बलिदानियों के साथ धोखा किया है, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जिस स्थान पर नेता जी ने झंडा फहराया था, उस पर प्रतिबंध लगाते हुए कांग्रेस ने उसे डी सेरेमोनियल घोषित कर दिया था। सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बहुत अमानवीय व्यवहार होता था, लेकिन आजादी के बाद भी कांग्रेस ने न तो इन बातों का जिक्र बाहर आने दिया और न ही उन क्रांतिकारियों को जिन्होंने ये सब झेला।' इस दौरान धनखड़ ने प्रेस वार्ता के दौरान काला पानी में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हुई अंग्रेजी क्रूरता का भी एक चलचित्र दिखाया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: इस होलसेलर से तो नहीं लिया पतंजलि घी, निकला नकली, केस दर्ज 


संबंधित समाचार