होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 महीने में दूसरी पैरोल, 16वीं बार जेल से बाहर आया डेराप्रमुख राम रहीम 

5 महीने में दूसरी पैरोल, 16वीं बार जेल से बाहर आया डेराप्रमुख राम रहीम 

 

Gurmeet Ram Rahim Granted Parole: हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा आश्रम के लिए रवाना हुआ।

राम रहीम 16वीं बार जेल से बाहर आया

इस साल यह उसकी दूसरी पैरोल है। इससे पहले भी वह 15 बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। सजा के दौरान यह उसकी 16वीं अस्थायी रिहाई मानी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, राम रहीम अब तक अपनी कुल 3,193 दिनों की सजा में से 406 दिन जेल से बाहर बिता चुका है।

राम रहीम को साल 2017 में स्पेशल CBI कोर्ट ने दो महिला शिष्यों से रेप के मामले में दोषी ठहराया था। इसके अलावा उसे दो अलग-अलग मर्डर केस में भी सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2019 में पत्रकार राम चंदर छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद मिली, जबकि 2021 में डेरा मैनेजर रंजीत सिंह हत्या साजिश मामले में दोषी ठहराया गया। हालांकि बाद में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 2024 में रंजीत सिंह मर्डर केस और 2026 में राम चंदर छत्रपति हत्याकांड में उसे बरी कर दिया।

10 हफ्ते के पेरोल का समय किया पूरा

30 दिन की इस नई पैरोल के साथ ही राम रहीम ने साल 2026 के लिए तय 10 हफ्तों की पैरोल अवधि पूरी कर ली है। हरियाणा गुड कंडक्ट प्रिजनर्स (टेम्पररी रिलीज) एक्ट, 2022 के तहत किसी भी कैदी को जनवरी से दिसंबर के बीच कुल 10 हफ्तों की पैरोल दो हिस्सों में लेने का अधिकार है। इसके अलावा कानून में 3 हफ्तों की फरलो का भी प्रावधान है, जिसे एक बार में लिया जा सकता है। ऐसे में डेरा प्रमुख के पास अभी इस साल फरलो लेने का विकल्प बाकी है।


संबंधित समाचार