होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अयोध्या में 21-30 मार्च तक राम जन्म महोत्सव का होगा आयोजन, जानें क्या है खास!

अयोध्या में 21-30 मार्च तक राम जन्म महोत्सव का होगा आयोजन, जानें क्या है खास!

 

Ayodhya:नवरात्रि के पावन दिनों में राम मंदिर का निर्माण करा रहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 21 से 30 मार्च तक अयोध्या में "राम जन्म महोत्सव" का आयोजन करने जा रहा है। इसकी जानकारी  राम मंदिर ट्रस्ट ने ट्विटर हैंडल से पोस्टर जारी करके दी।

बताया जा रहा है कि महोत्सव में महाकाव्य श्रीरामचरित मानस की कहानियों पर आधारित नाटकों का प्रदर्शन, भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ संगीतमय प्रस्तुतियां और काव्यपाठकों का भी जमावड़ा होगा, जो की अपने कविताओं के माध्यम से राम की स्तुति करेंगे।

इसके साथ ही ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि राम जन्म महोत्सव में कई तरह के खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें "रन फॉर राम" मैराथान, कुश्ती , कबड्डी , नौका दौड़, तलवारबाजी समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई खेल शामिल हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उत्सव की हर शाम को धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी।  


संबंधित समाचार